दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल
बीकानेर, मोमासर 13 जून 2020
मोमासर लाछडसर मार्ग एक बाइक के दुर्घटना होने से बाइक सवार की मौत हो गयी एंव एक अन्य घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरदेसर पुरोहितान निवास करण सिंह राजपुरोहित और उसका भाई बाइक से जा रहे थे, मोमासर लाछड़सर मार्ग पर बाइक के दुर्घटना ग्रस्त होने से दोनो घायलों को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां करण सिंह की मौत हो गयी। वही उसका भाई राहुल राजपुरोहित का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नही चला है।