कोरोना संक्रमण में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत
नई दिल्ली 11 जून 2020
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमित देशों में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। गुरुवार को भारत ने युके को पीछे छोड़ा। गुरुवार को रात 9 बजे तक देश मे कुल संक्रमितों की संख्या 297001 हो गयी है। अब भारत से आगे अमेरिका, ब्राजील और रूस है। अमेरिका में 2070961, ब्राजील में 775581 और रूस में 502436 संक्रमित है। ये आंकड़े worldometers.info के अनुसार है।