♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुख्यमंत्री गहलोत ने पुलिस निरीक्षक विश्नोई की मृत्यु पर दुख प्रकट किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजगढ़ सादुलपुर के थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की मृत्यु पर दुख प्रकट किया है। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि  विश्नोई की दुखद मृत्यु पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। उनकी राजस्थान पुल्स में सेवाएं उल्लेखनीय रही है। उनकी सेवा व कर्तव्यनिष्ठा को सदैव याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में राजस्थान सरकार व राजस्थान पुलिस उनके परिवार के साथ है।


गौरतलब है विष्णुदत्त विश्नोई चूरू जिले के राजगढ़ सादुलपुर थाने में थानाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। आज सुबह उन्होंने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000