
मोमासर : 17 वर्षीय बालिका घर से हुई गायब, परिजन परेशान
मोमासर से एक 17 वर्षीय लड़की के घर से गायब होने का मामला आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मोमासर निवासी महेंद्र कुमार नाई का परिवार हनुमानगढ़ में रहता है। ये मंगलवार को परिवार सहित मोमासर अपने घर आया था। महेंद्र कुमार नाई की 17 वर्षीय पुत्री भी अपने परिवार के साथ गांव आई थी।
बुधवार दोपहर में लगभग 1:30 पर ललिता घर से बगैर किसी को कुछ बताये गायब हो गयी। शुरू में लड़की के नहीं मिलने पर आसपास पड़ोस और परिवार में पता किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर श्री डूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है। कुछ लोगों ने लड़की को सरदारशहर की बस में बैठकर जाते हुए देखा है ऐसी सुचना मिली है।
अगर किसी सज्जन को इस लड़की के बारे में कोई जानकारी मिले तो इन नंबरों पर सुचना देवें 9602632225, 9772732877