सरदारशहर डिपो से यहाँ के लिए चलेगी रोडवेज
आज से प्रदेश में रोडवेज का संचालन शुरू होगा इसके लिए प्रदेश में 270 मार्गो पर 800 बसों का संचालन होगा। चूरू जिले के सरदारशहर आगर से जयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और नोहर के लिए बसें चलेंगी। आगार प्रबंधक परमेश्वरलाल सैनी के अनुसार बीकानेर जाने वाली बस सुबह 8 बजे सरदारशहर से रवाना होगी, और दोपहर 12 बजे बीकानेर से वापस रवाना होगी। जयपुर जाने वाली बस सरदारशहर से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे चौमू पुलिया से रवाना होकर शाम 8 बजे सरदारशहर पहुंचेगी। इसके अलावा सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ के लिये और सुबह 9 बजे नोहर के लिए भी बसे रवाना होगी। जो रोजाना वापस भी आएंगी।