Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर : एक करोड़ का सोना चुराकर बनाया दो मंजिला मकान, बुलाई कॉलगर्ल, अब आया गिरफ्त में

जयपुर में ज्वेलर के घर से 6 महीने पहले 1 करोड़ का सोना चोरी करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ज्वेलर के यहां कारपेंटर का काम करने वाले युवक ने ही 2 किलो सोना चुराया था। उसने चोरी के सोने को अपने दो साथियों के साथ पहले गलाया और उसे बाजार में बेच दिया। पैसे से दो मंजिला मकान बनाया और लग्जरी लाइफ जीने लगा। महंगी होटलों में रुका और शराब पी। वहां विदेशी लड़कियां बुलाईं। उसकी लाइफ में आया चेंज देखकर पुलिस को शक हुआ और वह पकड़ा गया।

मानसरोवर पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में मुख्य आरोपी दुर्गेश बैरवा (27), बाबूलाल (29) और मुकेश कुमार(32) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को जयपुर ग्रामीण के आंधी इलाके से दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों से चुराया गया सोना भी बरामद किया है, हालांकि अभी तक पुलिस की टीम चुराया गया पूरा सोना बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दुर्गेश बैरवा ने चुराया हुआ सोना पिघलाया। महंगी शराब खरीदी। होटल में रशियन लड़कियां बुलाईं। साथ ही दो मंजिला मकान बना लिया।

Advertisement Box

पुलिस के मुताबिक आरोपी दुर्गेश बैरवा ज्वेलरी व्यवसाई के घर कारपेंटर का काम करता था। आरोपी ने सितंबर में ही सोने कि 2 किलो की सिल्ली चुरा ली थी। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए थी। दुर्गेश बैरवा ठेकेदार के जरिए ज्वेलर राजेश सोनी के यहां पर काम करने आता था। चौंकाने वाली बात तो यह है कि सोने की चोरी करने के बाद भी कुछ दिन तक आरोपी यहां लगातार काम करने आता रहा था।

ज्वेलर ने अलमारी खोली तो खुला राज
कुछ दिन पहले जब भाव बढे़ तो ज्वेलर राजेश सोनी ने सोना बेचने के लिए तिजोरी खोली। तिजोरी में सोने की सिल्ली नहीं मिली। इसके बाद 4 मार्च को राजेश से मानसरोवर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आलमारी को देखा तो पता चला कि किसी खाती ने खोला है। इस पर राजेश का शक दुर्गेश बैरवा पर गया। जो कई बार मकान में फर्नीचर रिपेयर करने आता था। आरोपी के बारे में पता किया।

राजेश को जानकारी मिली की दुर्गेश ने चंद महीनों में भी अपना दो मंजिला लग्जरी मकान बना लिया। ऐशो आराम करने लगा। ठेकेदार से मिली जानकारी के बाद शक होने पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने उगल दिया की वारदात उसने ही की है।

लग्जरी लाइफ जीने लगा था
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोने की सिल्ली चुराने वाले दुर्गेश ने अपने दो साथी मुकेश और बाबू बैरवा के साथ मिलकर पहले सोना गलाया। फिर उसे बाजार में बेचा। जो पैसा मिला उससे लग्जरी लाइफ जीने लगा। जब ठेकेदार दुर्गेश को काम के लिए बुलाता तो वह कहता कि उसे अब काम करने की जरूरत नहीं है।

नम आंखें, हाथों में तस्वीर- केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट को लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने वर्दी में दी अंतिम विदाई
आज फोकस में

नम आंखें, हाथों में तस्वीर- केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट को लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने वर्दी में दी अंतिम विदाई

कॉफी विद कॉकरोच! स्वाद के साथ निगल रहे हैं कीड़े – FDA ने भी मान ली सच्चाई!
आज फोकस में

कॉफी विद कॉकरोच! स्वाद के साथ निगल रहे हैं कीड़े – FDA ने भी मान ली सच्चाई!

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें