♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजगढ़ थानाधिकारी विश्नोई का पार्थिव शरीर पैतृक गांव के लिये रवाना

चूरू जिले के राजगढ़ सादुलपुर के थानाधिकारी स्व. विष्णुदत्त विश्नोई को के पार्थिव शरीर को आज सुबह राजगढ़ से उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया। उससे पहले उन्हें सम्मान के साथ सलामी दी गई और प्रमुख राजनेताओं ने भी उनको पुष्प चक्र तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शनिवार देर रात को प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ परिवारजनों की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी और इसके बाद पार्थिव शरीर को राजकीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया और वहीं से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया।

अस्पताल परिसर में ही दर्जनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें सशस्त्र अन्तिम सलामी दी।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, सांसद राहूल कस्वां, नोखा के विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, निवर्तमान विधायक मनोज न्यांगली, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पार्षद गण राहुल पारीक, महेंद्र दिनोदिया व हैदर अली, संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष पवन मोहता आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मिली जिसका लोगों लोगों ने बहुत अफसोस किया।
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन चल रहा है, जिसके चलते श्रद्धांजलि की कार्रवाई सीमित दायरे में कर दी गई और क्षेत्र की वासियों को इसकी जानकारी नही दी गयी। शनिवार को भी प्रशासन ने समझाने की काफी कोशिश की, मगर जनता वहां से हटने को तैयार नहीं हुई थी।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000