चूरू में हुआ कोरोना विस्फोट, 8 पॉजिटिव मिले
बीकानेर संभाग के चूरू जिले में आज आठ कोरोना पॉजिटिव मिले है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव मिले, रतनगढ़ के वार्ड संख्या एक और वार्ड संख्या 33 में मिले दोनो पॉजिटिव मुम्बई से आये थे। बीदासर के पारेवडा निवास दो व्यक्ति भी कोरोनो पॉजिटिव मिले, ये दोनों भी महाराष्ट्र से आये हुए थे। इसी प्रकार सुजानगढ़ के जैतासर के दो व्यक्ति और जोगलिया का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया, ये तीनो व्यक्ति तमिलनाडु से आये हुए थे। चूरू के खंडवा का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला ये व्यक्ति भी मुम्बई से आया हुआ था। आज मिले आज कोरोना पॉजिटिव को मिला कर चूरू में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 59 हो गयी है।