♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरोना के बीच चक्रवाती तूफान की चेतावनी

कोरोना संकट के बीच भारत पर ‘चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ये तूफान देश में दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला तूफान ओडिशा और उसके आस-पास के राज्य के लिए मुसीबत बन सकता है। इसका असर कई राज्यों में देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, तटीय ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
skymetweather के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होगी। इसके अलावा दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी ओडिशा, अंडमान व निकोबार , जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल के ऊपर एक हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। हवाओं का क्षेत्र चक्रवात का रूप लेगा। इसकी गति धीरे होने के कारण इसका प्रभाव अभी कम है, लेकिन इसका खतरा अभी टला नहीं है।
 
इन राज्यों में चलेंगी धूल भरी आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कुछ भागों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश के आने की आशंका है। वहीं, गुजरात के लोगों को भी आंधी का सामना कर पड़ सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000