ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया, बेटी रिद्धिमा नही पहुंच सकी।
अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया गया, यहां उनके बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू सहित 24 लोग मौजूद थे। ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में और उन्होंने गृह मंत्रालय से जाने की अनुमति मांगी और अनुमति मिल भी गयी लेकिन 1400 किलोमीटर का सड़क मार्ग तय करेंगी, इसलिये वे अपने पिता के अंतिम दर्शन नही कर सकी।
अंतिम संस्कार में ये हुए शामिल
नीतू कपूर और रणबीर कपूर के अलावा करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अनिल अम्बानी, आलिया भट्ट, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनिशा जैन, विमल पारीख, राहुल रवेल, डॉक्टर टंडन श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने को मौजूद रहे।
बॉलीवुड कलाकर ऋषि कपूर का निधन हो गया है, 67 वर्ष के ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मुम्बई के एचएन रिलायन्स फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली । ऋषि कपूर को ब्लड कैंसर था और पिछले लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। गौरतबलब है की कल ही फ़िल्म अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था। इरफान खान के जाने के दुख से बॉलीवुड उभरा भी था कि आज सुबह ऋषि कपूर के जाने की खबर आ गयी। ऋषि कपूर और इरफान खान से डी डे फ़िल्म में साथ काम भी किया था। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर अपने आखिरी समय तक अस्पताल में डॉक्टरों का मनोरंजन करते रहे उनको हँसाते रहे।
https://twitter.com/SrBachchan/status/1255709029336322048?s=19