प्रवासीयों के राजस्थान आने का रास्ता खुलेगा,अपने सरपँच, ग्राम विकास अधिकारी को सूचना देवें
पूरे देश मे लॉकडाउन की वजह से प्रदेश के बहुत से लोग अन्य राज्यो में फंसे हुए है, इसी प्रकार अन्य राज्यो के लोग राजस्थान में है और अपने गृह राज्य में जाना चाहते है। अब देश के दूसरे प्रदेशों में फंसे राजस्थानियों और राजस्थान में रह रहे दुसरे प्रदेशो के लोगों के अपने घर वापसी के लिए राज्य सरकार द्वारा योजना बनाने के बाद अब इस पर कार्यवाही शुरू हो गयी है। इसके लिए दूसरे राज्यो में फंसे प्रवासियों को अपने नाम अपने गांव में बनी ग्राम स्तर सतर्कता समिति में अपने नाम दर्ज करवा सकते है। ग्राम स्तर सतर्कता द्वारा बनाई जा रही सूची में नाम दर्ज होने के बाद एक योजनाबद्ध तरीके के इनकी घर वापसी की प्रकिया पूरी हो सकेगी। इसके लिए ग्रामीण भी जिनके परिजन अन्य राज्यो में है अपने क्षेत्र के सरपंच या ग्राम विकास अधिकारी को जानकारी देवें। इस हेतु सम्पर्क एप पर भी आवेदन किया जा सकता है।