♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सावन के पहले मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी हनुमानजी की कृपा, जाने 12 राशियों का राशिफल

 
आज दिनांक 27 जुलाई 2021 और दिन मंगलवार (Mangalwar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है।
अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है।
यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि ( Aries)
आज मौसमी परेशानियों का असर हो सकता है। सरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।नौकरी पेशा लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार नये अनुबन्ध या आर्थिक निवेश प्राप्त हो सकते है। जीवनसाथी आपके लिये कोई नयी आर्थिक समस्या खड़ी कर सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि ( Taurus)
आज थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ में रखनी चाहिए। अन्यथा मौसम का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। धन की कमी व्यापार में दिखायी दे रही है। नौकरी करने वाले के लिये आज का दिन सफलता वाला रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आज आपके साथ मनोरंजन के काम मे भाग लेगें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि ( Gemini)
स्वास्थ्य के लिये आज आपको अनुशासित रहने की आवश्यकता है। खानपान पर ध्यान देना चाहिये । आज के दिन आपको कहीं निवेश करने पहले सोचना चाहिये। व्यापार के लिये दिन कुछ कम ठीक रहने वाल है।विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग रहेगें। जीवनसाथी आपके साथ हर निर्णय में सहयोग देगा
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि ( Cancer)
शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिन्तित रह सकते है। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहने वाली है। परिवार में आज शान्ति और प्रेम का वातावरण रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप सम्मानित होंगे। शिक्षा के लिये आज आपको अपने बड़ों का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा,जो आपके भविष्य के लिये ठीक होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि ( Leo)
किसी बात को लेकर कोई प्रेमी के साथ गलतफहमी हो सकती है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जिससे आपको धन प्राप्त हो सकता है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ध्यान रखना चाहिये। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा संपन्न होगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि ( Virgo)
आज कोई भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। स्वास्थय आज आपका ठीक रहेगा। ज्यदा से ज्यादा आपको भविष्य को लेकर बेचैनी रह सकती है। शेयर बाजार के कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रह सकती है। संतान का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
तुला राशि ( Libra)
शारीरिक व्यायाम करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में कुछ नये काम की शुरुआत की भी योजना बन रही है। धन की वजह से आपकी रुकी हुयी योजनाएं पुनः चल पड़ेंगी। अध्यापकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अध्ययन-अध्यापन के लिये दिन ठीक है। बैंक के काम में आज विलम्ब हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक राशि ( Scorpio)
सर्दी-खाँसी जैसी मौसमी बीमारियों से समस्या हो सकती है। खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी रखना चाहिये। करियर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे जिससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। आज घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी सहकर्मी से प्रेम का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपको पैरों में मोच या खिंचाव की समस्या हो सकती है। नौकरी करने वाले आज कुछ थकान की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। व्यापार में किसी यात्रा की आवश्यकता आन पड सकती है जो आपको टालनी नहीं चाहिये । जीवन साथी आज आप को धर्म कर्म के लिये प्रेरित कर सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा ।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि ( Capricorn)
व्यापार में तरक्की के योग दिखायी दे रहे है। नौकरी के लिये कुछ नये प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। आज आर्थिक योजनाओं को मूर्त रुप देने का दिन है। संतान आपके लिये आज कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकते है। शिक्षा के लिये जरुरी संसाधन आज आप जुटा सकते है। मित्र के लिये आप आज सहायक सिध्द होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि ( Aquarius)
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आय के साधन कुछ कमजोर हो सकते है। आज अपनी फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है। शादीशुदा जीवन में आज तनाव आ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट कर सकते है। शिक्षा के लिये आज आपके प्रयास कम पड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
मीन राशि ( Pisces)
आज के दिन आप काम पर फोकस करेगें। आज आय के मार्ग अभी धीमे ही रहेंगे। आज व्यापारिक गतिविधियों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। किसी सार्वजनिक समारोह मे भाग ले सकते है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। प्रेम संबन्ध आपके और प्रगाढ़ होगें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000