28 जुलाई को जिला मुख्यालय पर 18 संगठनो का सरकार के खिलाफ होगा शंकनाद
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा का पांचवे दिन भी धरना हड़ताल रही जारी
देवरी- मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा जो 18 संगठनो से मिलकर अपनी मांगो को पूरा कराने बनाया गया है जिसमे जिला पंचायत सीईओ जनपद सीईओ इंजीनियर सब इंजीनियर सचिव सहायक सचिव व पंचायत के अन्य कर्मी शामिल है जो 22 जुलाई से लगातार दिन सोमवार को पांचवे दिन तक अपनी मांगो को लेकर धरना देकर हड़ताल पर डटे हुये है।
जिस कारण से जिला पंचायत से लेकर जनपद पंचायत व पंचायत स्तर तक ऑफिसो में ताला बंधी कर सभी कार्य बंद करके अनिशचित कालीन हड़ताल पर चले गये है जिससे समस्त पंचायतो के ग्रामीण जन अत्यधिक परेशान हो रहे है वही पंचायत विभाग का हड़ताल का पांच दिन होने के बाद भी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री या पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री ने शुद लेना भी उचित नही समझा जिस प्रकार सरकार अपनी जिद मे अडी हुई है वैसे ही इस बार संयुक्त मोर्चा के कर्मि भी अपनी कमर कसके सरकार से अपनी मांगो को पूरा कराने डटकर खडे हुये है ।
धरना हड़ताल के पांचवे दिन जनपद पंचायत देवरी के धरने पर संयुक्त मोर्चा से सचिव संघ संगठन जिलाध्यक्ष सागर जगन्नाथ प्रसार गोर पहुचे जहां पर उनके द्वारा देवरी धरने पर एकत्रित देवरी केसली रहली जनपद के कर्मियो को 28 जुलाई को सागर में जंगी प्रदर्शन मै प्रत्येक पंचायत से एक गाड़ी लेकर आने को आमंत्रित किया व बताया गया कि सागर को 28 जुलाई के दिन मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा के संयोजक दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृव्य मै सागर जिले मै 18 संगठन के प्रदेश अध्यक्षो के साथ जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर बडी रैली का आयोजन किया गया है।
वही जिला अध्यक्ष ने प्रदेश संयोजक दिनेश चन्द्र शर्मा से काल पर बात कर संगठन को उनकी बात करायी जिसमे उनके द्वारा कहा गया कि हम सभी की मांगो को सरकार को माननी ही पडेगी हम लोग कोई गलत मांग नही कर रहे है जब सरकार पैसो में सरकार खरीद फरोद जैसा कार्य कर सकती है व सरकार करोडो अरबो रुपया अन्य पार्टी गत कार्यों मै खर्च कर सकती है वही हम लोगों पर दबाव पूर्वक कार्य कराती है जबकि हम सभी के कार्य से ही सरकार को अच्छे कार्य विकास पर अवार्ड मिलते है यदि सरकार मांगों को नही मानती तो हम सभी सरकार की ईट से ईट बजा देगे और आगामी चुनाव मै इसका नुकसान सरकार को भुगतना पडेगा नही देवरी धरने पर संबोधित करते हुये जिला अध्यक्ष सचिव संघ सागर जगन्नाथ प्रसाद गौर ने कहा कि 28 जुलाई को सागर मै संयुक्त मोर्चा के 18 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मांगो को लेकर एकत्रित हो रहे है।
जहा पर संगठनो द्वारा सरकार के खिलाफ शंकनाद कर जंगी प्रदर्शन कर शहर मै प्रदर्शन कर सडको पर रैली निकाली जायेगी जो सरकार के खिलाफ ईताहासिक रैली होगी जिसके माध्यम से सरकार को सचेत कर चेताया जायेगा कि हमारी मांगो को पूरा किया जाये संयुक्त मोर्चा संगठन के कर्मचारी के कारण ही सरकार को कई अवार्ड मिले फिर भी हम सभी की मांगो को पूर्ण करने मै क्या दिक्कत है यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगे नही मानी तो आगामी समय मै मध्यप्रदेश सरकार का बंलभ भवन मै भी समस्त संगठनो द्वारा तालाबंदी कर दिया जायेगा ।
वही देवरी ब्लाक अध्यक्ष प्रथम राजपूत ने कहा कि आज जिला अध्यक्ष के साथ तीन जनपदो की बैठक की गई है 28 जुलाई को हम सभी बडी संख्या मै सागर पहुचेगे सरकार के खिलाफ सभी कर्मियो मे बडा ही आक्रोश है सरकार को हम सभी की मांग माननी पडेगी जब तक मांग नही मानी जायेगी तब तक हम सभी डटकर खडे रहेगे और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व हड़ताल जारी रहेगी इस दौरान देवरी व के सली रहली जनपद के अधिकारियो व कर्मियो मै एपीओ उदय भान सिंह लेखापाल राजश्री लेखा अधिकारी मदन दुबे उपयंत्री गोविंद चौरसिया सीपी अनुरागी संतोष राय व सचिव मै विभा शर्मा गनेशी बाई भरत उपाध्याय राजा राजपूत नारायण राजपूत डेलन लोधी विष्णु उपाध्याय धीरज ठाकुर बलवंत ठाकुर मनोज मिश्रा नन्हे भाई लोधी प्राची खरे ब्रजेश विश्वकर्मा उमेश मिश्रा रामजी राजपूत प्रदीप जैन भरत रजक अरुण सोनी परसराम लोधी हेपी दुबे सुरेन्द्र सिरोठी मनीष दुबे विनीत शर्मा महेश रजक परसराम तिवारी माखन रैकवार आदि बडी संख्या मै पंचायत कर्मी उपस्थित रहे