बीकानेर – सोशल मीडिया की दोस्ती भारी पड़ी, गैंगरेप की शिकार हुई नाबालिक
सोशल मीडिया पर लड़कों से दोस्ती करना लड़कियों के लिए जी का जंजाल बन सकता है। ऐसी ही एक घटना बीकानेर में घटित हुई है। बीकानेर में एक सोलह वर्षीय लड़की को इसी तरह दोस्त बनाकर तीन दोस्तों ने अश्लील वीडियो बना लिया, फिर धमकाकर कई बार गैंगरेप किया। इस आशय का एक मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ है, जिसकी जांच अब सीओ सदर पवन भदौरिया को सौंपी गई है।
पीड़ित के पिता पिता ने अपनी पुत्री के साथ हुए इस घिनौने कृत्य के खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए दो अभियुक्तों के नाम दिए हैं, जबकि एक अन्य का जिक्र किया है। पिता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसकी बेटी के साथ मित्रता की गई। फिर एक दिन घर में घुसकर फोटो खींच लिए और वीडियो क्लिप बना ली। इसी वीडियो क्लिप को दिखाकर उसके साथ रैप किया। मुख्य अभियुक्त पुरानी गिन्नाणी निवासी विक्की उर्फ तौफीन नायच काे बताया जा रहा है। उसके साथ सोनू व एक अन्य लड़का भी था।
इस लड़की के साथ 22 जनवरी 2021 से 13 जुलाई 21 तक वीडियो बनाने व अभद्रता करने के साथ रैप किया गया। इतने समय तक लड़की डरी हुई थी लेकिन अब उसने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बता दिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़कों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
अपने मोबाइल पर सबसे पहले न्यूज़ देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ly53Q22sm7c03cNJhyFzgp