मोमासर में हुआ भामाशाह के एल जैन का सम्मान, भामाशाह ने गांव के लिए कही ये बड़ी बात
मोमासर में शनिवार को राजकीय इचरजदेवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शाला निर्माता प्रमुख उद्योगपति भामाशाह के एल जैन का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती के द्वीप प्रवज्जलित कर की गई।
कार्यक्रम के दौरान भामाशाह के एल जैन को साफा, शॉल, माल्यार्पण एंव सम्मान पत्र भेंट किया है।
के एल जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे खुद को शाला एंव गाँव का ऋणी मानते हुए शाला भवन का निर्माण कर ये ऋणी चुकाया है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए इसे बढ़ाने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि भामाशाह कन्हैयालाल जैन ने 2 करोड़ की लागत से गत सत्र में बालिका शिक्षा के लिये भवन निर्माण करवाया है।
इस अवसर पर उपसरपंच जुगराज संचेती, समाज सेवी अशोक पटावरी, विद्याधर शर्मा, भामाशाह के एल जैन के कार्यो कर प्रसंशा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जगत पटावरी, मानमल पटावरी, हंसराज पटावरी, रूपचंद संचेती, महेंद्र संचेती, गोपाल गोदारा, चोखाराम गोदारा, नाथूराम मेघवाल, अध्यापक महेंद्र पुनिया, बीरबल मेघवाल आदि उपस्थित थे।
इस दौराम शाला प्राचार्य संतरा कुमारी, अध्यापिका सुमन जोशी ने शाला की गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षिका संतोष शेखावत ने किया
अपने मोबाइल पर सबसे पहले खबर देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :-
https://chat.whatsapp.com/Ly53Q22sm7c03cNJhyFzgp