♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मेष, मिथुन, धनु राशि वाले आज रखें इन बातों का ख्याल ,जाने आज का राशिफल पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ – सोमवार, जुलाई 05, 2021

मेष – आज मेहनत में कमी हो सकती है। घर के कार्यों में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
वृष – दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। काम की उलझनों में आप फँस सकते हैं। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
आज हैं योगिनी एकादशी व्रत, कल होगा पारण दिवस, जाने आज का पंचाग पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ –
मिथुन – आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। काम की उलझनों के कारण आप फँस सकते हैं। शरीर में थकावट और कमजोरी हो सकती है। शाम से पहले आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लेना हितकर होगा।
कर्क – नोकरी या व्यापार मेंआपका प्रोत्साहन बढ़ेगा । पिता के प्रति आदर का भाव बढ़ेगा। दिखावे के लिये धन खर्च कर सकते हैं। जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। अव्यवहारिक लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ उठायें।
सिंह – कारोबार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नयी नौकरी शुरू करने के लिये समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहने वाला है। लोगों के बीच आपके सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा।
कन्या – मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। अपनी सोच का दायरा विस्तृत रखें। परिवार में आपके सदगुणों की प्रशंसा होगी। बड़े-बुजुर्गों के लिये उपहार खरीद सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जल्दबाज़ी और गुस्से के कारण काम खराब हो सकते हैं।
हैवानियत का शिकार हुई सात साल की मासूम, अजमेर में पकड़ा गया दरिंदा
तुला – जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की चिन्ता मन में रहेगी। नकारात्मक बातों को ज्यादा तूल न दें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।
वृश्चिक – आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। आप राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहने वाला है। मेहनत आपको ज्यादा करना पड़ सकती है।
धनु – आपकी मनःस्थिति विचलित हो सकती है। स्वार्थी व्यवहार के लोग प्रेमी जन आपसे खिन्न हो सकते हैं। अपने खानपान को संयमित रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों के बोझ तले दब सकते हैं। मांगलिक कार्य की योजना बनाने की योजना बनायेंगे।
मकर – आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जॉब में आपके अधिकार बढ़ने के योग बन रहे हैं। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। लोग आपके प्रति सहानुभूति रखेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने का प्रयास करें।
कुंभ – आपको लोन और कर्ज लेने से बचना चाहिये। प्रेमी जन के साथ सम्बन्ध मधुर रहने वाला हैं। व्यापार में काम को लेकर नये अवसर मिल सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये।
मीन – मनोरंजन की तरफ आप आकर्षित रहेंगे। विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर और IT से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।
पँ. श्रवण भारद्वाज
मोमासर – बीकानेर
8890785130


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000