पूर्व वित्त मंत्री की धर्म पत्नि का निधन
राजस्थान सरकार में रहे पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ माणिक चंद सुराणा की धर्मपत्नी विमला देवी सुराणा का रविवार रात निधन हो गया। श्रीमती सुराणा 83 वर्ष की थी। विमला देवी पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी। इनके दो पुत्र,एक पुत्री,चार पौत्रियां व एक पौत्र है। अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह जयपुर में किया जाएगा। विमला देवी निधन पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है।