♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरोना वैक्सीन पर राहत भरी खबर, जून में 12 करोड़ डोज होंगी उपलब्ध

भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के तहत 18 साल के ऊपर सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है। लेकिन देश के कई राज्यों से वैक्सीन की कमी की खबरें सामने आ रही है। दिल्ली समेत कई राज्यों में 18 से 44 साल वालों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बंद कर दिए गए हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन की कमी पर राहत वाली खबर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जून 2021 में राष्ट्रीय कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए लगभग 12 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध होंगी। देश में अब तक 21,20,66,614 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। वहीं पिछले एक दिन में 29 मई को 30,35,749 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,मई 2021 में देश में 7,94,05,200 कोरोना वैक्सीन डोद नेशनल कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत उपलब्ध थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 30 मई 2021 के सुबह 10 बजे तक देश में अभी तक जितने लोगों को वैक्सीनेट किया गया है, उसमें 35.8 प्रतिशत लोग 60 साल से अधिक के हैं। वहीं 45 से 60 आयु वर्ग के 43.3 फीसदी हैं और 18 से 44 साल वाले लोगों की संख्या 20.9% है।
भारत में 16 जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। जिसके तहत सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स और मेडिकल वर्कर्स को वैक्सीनेट किया गया। उसके बाद 70+ और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का अभियान चलाया गया। वहीं 01 मई 2021 से 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है। देश के कई राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है। देश के कई राज्यों के जिलों में फिलहाल 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीनेट नहीं किया जा रहा है। वहीं वैक्सीन की कमी की वजह से कई लोगों को दूसरी डोज भी नहीं मिल पा रही है।
देश में फिलहाल तीन वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के सहयोग से बनी कोविशील्ड और रूस की स्पुतनिक V वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। जिसमें से कोवैक्सीन और कोविशील्ड ही फिलहाल टीकाकरण केंद्रों पर मौजूद है।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000