जाने आज का राशिफल पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ – शनिवार, मई 22, 2021
जाने आज का राशिफल पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ –
शनिवार, मई 22, 2021
मेष – आपकी क्षमताओं की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव की भावना रहेगी। रुका हुआ माल दोबारा बिक सकता है। घर के जरूरी कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।
वृष – परिवार की समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। नयी योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। किसी प्रियमित्र से वैचारिक मनमुटाव हो सकता है। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों में आपको पड़ने से बचना चाहिये। लोग आपकी भावनाओं का अनादर कर सकते हैं।
मिथुन – व्यापार में आपको कठिन परिश्रम के बाद धन लाभ होगा। कारोबार में आपके सम्बन्धों में सुधार आयेगा। विरोधियों से आपकी सीधी टक्कर हो सकती है। वकीलों का समाज में नाम होगा। भविष्य के प्रति थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आज आपको शान्त होकर विचार करना चाहिये।
कर्क – नया मकान लेने का सोच सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध मधुर बनाकर रखें। आज की गयी मेहनत का आपको शानदार परिणाम मिल सकता है। आपकी क्षमताओं में लोगों को भरोसा होगा। परिवार में धार्मिक कार्यों की योजना बना सकते हैं।
सिंह – बचपन के मित्रों के साथ समय बितायेंगे। भविष्य को लेकर विशेष योजना बना सकते हैं। अति उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। घर में लोगों के साथ अनबन हो सकती है। आपको निडर होकर अपना काम करना चाहिये। मेडिकल स्टोर का व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में आप धन खर्च करना पड़ेगा।
कन्या – आप व्यापार में लाभ बढ़ाने के तरीकों पर काम करेंगे। व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई कर लेंगे। सहकर्मियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर व मजबूत रहेंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिये विदेश जा सकते हैं।
तुला – किसी से भी अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। लोग आपकी असफलता का मज़ाक उड़ा सकते हैं। कारोबार में तकनीकी मामलों के कारण कुछ अड़चने आ सकती हैं। यात्राओं को टालना फिलहाल आपके लिये हितकर होगा। कार्यक्षेत्र में अति आवश्यक होने पर ही किसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया दें।
वृश्चिक – रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध काफी सुदृढ़ होंगे। उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। टेक्सटाइल के कारोबार से जुड़े लोगों का व्यापार बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों की संगत में रहेंगे। उधार में दिया हुआ धन आज वापस मिल सकता है।
धनु – आप लोगों पर अपनी बातें मनवाने का दबाव डाल सकते हैं। विदेशी व्यापार से अपेक्षाकृत लाभ होगा। अपनी सामाजिक छवि चमकाने का प्रयास करेंगे। कमोडिटी की खरीद-बिक्री लाभकारी हो सकती है। पिता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें और उनका आशीर्वाद अवश्य लें।
मकर – किसी आवश्यक कार्य के लिये धन उधार लेना पड़ सकता है। पारिवारिक सम्पत्ति के विवादों का निपटारा होने की सम्भावना है। प्रेमी जन पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। बाहर का भोजन करने से बचें वरना स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ हो सकती है। गुरुतुल्य व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ – पिताजी की सेहत को लेकर थोड़े सावधान रहें। खर्चीला होने के कारण आप आवश्यक कार्यों पर कम ध्यान दे सकते हैं। हालांकि आपको आज काफी विचारवान होने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों से मिलजुलकर रहें। अग्नि और बिजली के उपकरणों से थोड़ा दूरी बनाकर रखें।
मीन – पुराने लोन को आज चुकता कर सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन काफी अच्छा है। ऑफिस में आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बॉस के साथ बैठकर देश-दुनिया की चर्चा करेंगे। घर में स्वादिष्ट डिनर का आनन्द उठायेंगे।
पँ. श्रवण भारद्वाज
मोमासर – बीकानेर
8890785130