मुख्यमंत्री गहलोत ने किया ट्वीट – ये वीडियो हृदयविदारक है
राजस्थान में कोरोना खतरनाक रूप ले चुका है, ऐसे समय मे आमजन से बार बार अपील की जा रही है की घरों में रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है, और लिखा है ये वीडियो हृदयविदारक है। डॉक्टर दीपिका अरोड़ा प्रेगनेंट थी और कोविड हो गया। अब वो हमारे बीच नहीं है। लेकिन उन्होंने सभी के लिये एक जरुरी सन्देश दिया है। कि कोविड को गम्भीरता से ले, मैं डॉक्टर दीपिका को श्रद्धांजलि देता हूँ एंव उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
यह वीडियो हृदयविदारक है। डॉ. दीपिका अरोड़ा प्रेगनेंट थीं और उन्हें कोविड हो गया था। अब वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्होंने सभी के लिए एक जरूरी संदेश दिया है कि कोविड को गंभीरता से लें। मैं डॉ. दीपिका को श्रद्धांजलि देता हूं एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/Iow4SSL4oG
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 14, 2021