जाने आज का राशिफल पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ – शुक्रवार, मई 14, 2021
जाने आज का राशिफल पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ –
शुक्रवार, मई 14, 2021
मेष – आपको अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखना चाहिये। व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। परिवार को पर्याप्त समय दें वरना परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अपनी क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास रखें।
वृष – किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। भावनाओं के बजाय व्यवहारिकता को अपनायें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। छात्रों को करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
मिथुन – सामाजिक दूरी वाले नियमों का कड़ाई से पालन करें। गले में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। साझेदारी वाले व्यापार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
कर्क – पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होने से तरोताजा हो जायेंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। जॉब में उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा फोकस करेंगे।
सिंह – योजनाओं के अनुसार काम पूरे हो जायेंगे। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। शाम का समय मनोरञ्जन में व्यतीत होगा। आप नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। दूसरों की मदद लेने के बजाय अपनी क्षमताओं पर काम करें। पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्वक निपटायें।
कन्या – बिना मेहनत के आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी को आज पर्याप्त समय देंगे। आपकी विचारशैली में नयापन आयेगा। सोच-विचार कर आपको काम करना चाहिये।
तुला – अपनी दिनचर्या को सदैव व्यवस्थित रखें। अविवाहितों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। घर में कलह हो सकती है। बहुमूल्य वस्तु खो सकती है। सन्तान की शिक्षा में ध्यान रखें।
वृश्चिक – आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाग्य का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। घर के बड़ों से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। सभी जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लें। इससे आपके ऊपर दबाव बढ़ सकता है।
धनु – भावनात्मक सम्बन्धों को लेकर काफी सतर्क रहें। माइग्रेन के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। साहित्य से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। किसी प्रोग्राम की रूपरेखा बना सकते हैं। लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये।
मकर – दैनिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेंगे। व्यापार को शुरू करने में मित्र आपको सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में आप हांथ बटायेंगे। कुछ बड़ा और अलग करने की कोशिश करेंगे। पुराने झंझटों में न उलझें।
कुंभ – अपने सीनियर्स की किसी भी बात को न टालें। जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हृदय रोगियों को ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिये। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर अवश्य करें।
मीन – आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। पूजा-पाठ और ध्यान में विशेष रुचि लेंगे। कारोबार में बड़ा धन लगा सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। शाम के समय किसी भी तरह के वैचारिक बहस और चर्चाओं से बचें।
पँ. श्रवण भारद्वाज
मोमासर – बीकानेर
8890785130