जाने आज का राशिफल पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ – मंगलवार, मई 11, 2021
जाने आज का राशिफल पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ –
मंगलवार, मई 11, 2021
मेष – आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी और सार्थक चर्चा होगी। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
वृष – किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव होने की सम्भावना है। बाहरी व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें। परिवार और सम्बन्धियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऐसा कोई काम न करें जो दूसरों के लिये असुविधाजनक हो।
मिथुन – सोच विचार लिये गये निर्णयों से आपको लाभ प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में आपको जो भी कार्य मिलेगा उसका परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार में नया एग्रीमेंट हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी।
कर्क – घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपनी मनःस्थिति को मजबूत बना रखें। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। नयी नौकरी मिल सकती है। किसी मित्र की सहायता से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विवाहित सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे।
सिंह – आपके सपने साकार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी पर शंका न करें। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। आप दिन भर व्यस्तता रहेगी। बड़े अधिकारी के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।
कन्या – जॉब और कारोबार में परेशानी होने की आशंका है। मौसम का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। भावुक होने के कारण अच्छी बात भी आपको बुरी लग सकती है। सामाजिक स्तर पर आपको लोगों के बीच अच्छी पहचान बढ़ेगी। अपने व्यवहार को सहज और धैर्यवान बनाकर रखें।
तुला – ऑफिस में सहयोगियों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी को आपस में बात अवश्य करनी चाहिये। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी पर भी आँखमूंदकर भरोसा न करें। उत्तम स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेदिक काढ़ों का प्रयास करें। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आपके नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक – रिश्तों को बचाने के लिये संयम का परिचय दें। मनोनुकूल कार्यों को समय देंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क बनाकर काम करने से आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है।
धनु – आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। अच्छे लोगों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। विशिष्ट लोगों के अनुभवों और सलाह पर विचार करें। अत्यधिक काम के साथ आपको भरपूर आराम भी करना चाहिये। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे।
मकर – पहले किये गये प्रयासों का सार्थक परिणाम मिलेगा। प्रेमी जन से अपने मन की बात कर सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। शाम के समय प्रेमी जन के साथ व्यतीत करेंगे।
कुंभ – महत्वपूर्ण कार्यों को एक साथ पूरे करने में सफल रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को खरीद सकते हैं। मन काफी प्रसन्न रहेगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे। विरोधी और आलोचक आपके सामने टिक नहीं पायेंगे।
मीन – कारोबार की स्थिति में सुधार आयेगा। लोग आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आपकी बातों को काफी महत्व मिलेगा। मेहनत और प्रयासों का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।
पँ. श्रवण भारद्वाज
मोमासर – बीकानेर
8890785130