♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जाने आज का राशिफल पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ – शनिवार, मई 08, 2021

जाने आज का राशिफल पँ. श्रवण भारद्वाज के साथ –
शनिवार, मई 08, 2021
मेष – कार्यस्थल में आपका दबदबा कम होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। उधार लेने से आपको बचना चाहिये। चिकित्सकों का समाज में नाम ऊँचा होगा। किसी की चालाकी में न आयें। कोई बुरा समाचार मिल सकता है।
वृष – घर का वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। दोस्त आज आपकी काड़ी मदद करेंगे।
मिथुन – लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। मार्केटिंग पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर्स के लिये दिन थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। टीमवर्क के माध्यम से उलझे मामलों को सँभाल लेंगे।
कर्क – आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपके मन में आत्मसन्तोष की भावना रहेगी। सहयोगियों को कम आँकने की गलती न करें। माता-पिता के साथ गम्भीर मुद्दे पर बात करेंगे। व्यापार में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
सिंह – पुराना रोग दोबारा उभर सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। जरूरी काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। कोई आपकी भावनाओं का नाजायज लाभ उठा सकता है। महत्वपूर्ण अवसरों को चूक सकते हैं इसीलिये सतर्क रहें। किसी को भी बिन मांगी सलाह न दें।
कन्या – बहसबाजी में आप दूसरों पर भारी पड़ेंगे। दाम्पत्य जीवन कुछ रोमांटिक रहेगा। व्यापार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं। मांगलिक आयोजन में भाग लेने की सम्भावना है। आपके सामाजिक सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। जरूरी वस्तुओं को पहले से अपने पास रख लें।
तुला – अध्यात्मिक दृष्टिकोण से आज दिन कुछ रोमांचित हो सकता है। आपसी सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। बुरी संगत से आपको बचने की आवश्यकता है। कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। अपने लक्ष्यों के साथ काफी निकटता महसूस करेंगे।
वृश्चिक – आज समाचारों और खबरों को लेकर विशेष रूप से उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। समाज में आपका नाम ऊँचा होगा। रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लोग आपकी कला को सम्मान देंगे।
धनु – लोगों का भरोसा आपके ऊपर से कुछ कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। दूसरों की गलती का दोष आपके ऊपर न लगे इसीलिये सावधान रहें। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आयेगा।
मकर – अपने स्वभाव में ताजगी बनाये रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आपको प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। आपके आइडियाज़ और सलाहों से लोगों को फायदा होगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।
कुंभ – प्रेमी जन से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। परिजनों के साथ फोन पर बातें होंगी। नौकरी के लिये साक्षात्कार में आपको सफलता मिलेगी। एक-दूसरे की भावनाओं पर ध्यान दें। सार्वजनिक क्षेत्रों में अनावश्यक न जायें। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।
मीन – प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनेगा। आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। व्यपार में उन्नति होगी। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग्स हो सकती है।
पँ. श्रवण भारद्वाज
मोमासर – बीकानेर
8890785130


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000