मोमासर भाजपा द्वारा बंगाल हिंसा के विरोध पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन
आज मोमासर भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा करवाई जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, लूटपाट व मारपीट के विरूद्ध में हाथ पर काली पट्टी व हाथ में “ममता बनर्जी हाय हाय, ममता बनर्जी मुर्दाबाद, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी” के स्लोगन लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, भाजपा के नोखा विधानसभा विस्तारक जितेंद्र सैनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, भाजयुमो मोमासर मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, नानूराम गोदारा, श्रवण सारस्वत, अमरा राम बेरा, सुंदर भार्गव, बाबूलाल प्रजापत, रमाकांत शर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए व आक्रोश जताया गया।।