मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी भी आई कोरोना की चपेट में
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरी पत्नी सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटीव आ गयी है। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारंभ हो गया है। अब मैं एतिहातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सको एंव अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रौजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।
मेरी पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं (असिम्प्टोमैटिक)। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 28, 2021