जयपुर : प्रदेश में समय से पहले आए मानसून के बाद समय से पहले बीसलपुर बांध छलकने के लिए तैयार है. गुरुवार सुबह बांध का जलस्तर 314.28 आरएल मीटर पर पहुंच गया है. बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है, इस लिहाज से बांध में अब 125 सेमी पानी की जगह बची है. बांध तक पानी पहुंचाने के मुख्य स्रोत त्रिवेणी नदी में फिलहाल जलस्तर 3 मीटर से ऊपर दर्ज किया जा रहा है.
बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के कारण भी पानी की आवक तेज हो गई है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि अगले 10 से 15 दिनों के बीच बीसलपुर बांध के दरवाजे खोले जा सकते हैं. ऐसा होता है तो बांध के निर्माण के बाद इतिहास में पहली बार जुलाई महीने में बांध से पानी की निकासी की जाएगी. ईआरसीपी योजना के तहत बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो पानी को नजदीक के ईसरदा बांध में रोकने की व्यवस्था की गई है.
जुलाई में बीसलपुर का जलस्तर : बीसलपुर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. 10 दिन में करीब 40 सेंटीमीटर बढ़ा है. बांध में जुलाई के मध्य तक लगातार हो रही बारिश का असर साफ नजर आ रहा है. 8 जुलाई को जलस्तर 313.88 आरएल मीटर था, जो लगातार बढ़ते हुए 17 जुलाई को 314.28 आरएल मीटर तक पहुंच गया है. इस तरह बीते 10 दिनों में करीब 40 सेमी जलस्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हर दिन कुछ सेंटीमीटर की बढ़त के साथ बांध का जलस्तर स्थिर रूप से ऊपर चढ़ रहा है. 9 और 10 जुलाई को 313.89 आरएल मीटर, 11 जुलाई को 313.90, 12 जुलाई को 313.92, 13 जुलाई को 313.95, 14 जुलाई को 314.03, 15 जुलाई को 314.12 और 16 जुलाई को 314.22 आरएल मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया.