Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी के बाद बच्चे का नाम कौन रखेगा? सोनम-राजा रघुवंशी के बीच तय हुई ये भी बात, वीडियो से खुला राज

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शातिर सोनम का शादी से पहले का एक और वीडियो सामने आया है, जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो राजा-सोनम की रिसेप्शन नाइट का है. इस वीडियो में दोनों हंसी-मजाक के मूड में एक गेम खेलते दिखे. इस दौरान एंकर ने उनसे पूछा- आप दोनों मे से होने वाले बच्चे का नाम कौन रखेगा? जानते हैं दोनों ने इस पर क्या जवाब दिया…

11 मई 2025 को इंदौर में राजा और सोनम की शादी हुई थी. शादी से एक रात पहले संगीत और रिसेप्शन का आयोजन हुआ. वायरल वीडियो इसी रिसेप्शन का है, जहां एक एंकर राजा और सोनम के साथ मजेदार गेम खेल रहा है. दोनों को विपरीत कुर्सियों पर बिठाया गया और उनके जूतों को लेकर सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ. माहौल हल्का-फुल्का था, मेहमान हंस रहे थे और राजा-सोनम भी मुस्कुराते नजर आए.

Advertisement Box

‘शादी के बाद बच्चे का नाम कौन रखेगा?’

गेम के दौरान एंकर ने कई मजेदार सवाल पूछे, जैसे- ‘शॉपिंग में किसे ज्यादा वक्त लगता है?’ दोनों ने एक साथ अपने जूते उठाए, मानो कह रहे हों कि दोनों ही देर करते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी उस सवाल ने, जब एंकर ने पूछा, ‘शादी के बाद बच्चों का नाम कौन तय करेगा?’ इस पर राजा ने तुरंत अपना जूता उठाकर हंसते हुए कहा, मैं! सोनम ने भी जूता उठाया, लेकिन उनकी मुस्कान में एक ठहराव था. यह पल अब सोशल मीडिया पर लोगों के लिए चर्चा का केंद्र बन गया है.

कई यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बकरे को हलाल करने से पहले का वीडियो. दूसरे ने लिखा- बेचारा राजा, क्या जानता था कि ये लड़की इसका काल बनकर आई है. कई लोग कह रहे हैं कि सोनम के चेहरे पर खुशी नहीं, बल्कि एक बोझ नजर आता है. एक यूजर ने लिखा, अगर सोनम शादी से खुश नहीं थी, तो ‘ना’ क्यों नहीं कहा? हत्या की साजिश रचने की हिम्मत थी, लेकिन सच बोलने की नहीं?

मुसकुरा रही थी सोनम, खुश था राजा

वीडियो में राजा की बेफिक्री और सोनम की मुस्कान को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह जोड़ा जल्द ही एक भयानक हत्याकांड का हिस्सा बन जाएगा. मेघालय पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी. शादी के महज 10 दिन बाद, 23 मई 2025 को मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान राजा की हत्या कर दी गई. सोनम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें