*घर की पानी की टंकी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी*
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव घर की पानी की टंकी में मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना 18 जून की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के बड़े भाई धर्माराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
धर्माराम के अनुसार उसका भाई अशोक सुबह तक घर पर मौजूद था, लेकिन दोपहर बाद अचानक गायब हो गया। काफी देर तक तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उनके पिता ने घर में बनी पानी की टंकी में देखा। वहां अशोक का शव पानी में तैरता मिला। परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*हौद में मिला युवक का शव*
*बीकानेर* । श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में स्थित एक बाड़ी में बने हौद पानी में तैरता एक युवक का शव मिला है। हौद को पट्टी व टीन शेड से ढका हुआ था और इधर से गुजर रहें एक युवक ने बाड़ी का गेट व हौद पर पट्टी टीन शेड हटे हुए देखा तो उसे अंदेशा हुआ। उसने हौद में झांका तो एक युवक का शव तैरते हुए मिला। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। एसआई मोहन मीणा ने दल के मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला है। बाजार के ही एक व्यापारी के 35 वर्षीय पुत्र के रूप में युवक की पहचान कर ली गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है व परिजन मौके पर पहुंच गए है। परिवार में गम का माहौल छा गया है।




















