Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पैंथर घर में कूदा और पालतू कुत्ते को दबोच भाग गया, पास ही में सोया था परिवार

राजस्थान में अक्सर लेपर्ड और पैंथर के आबादी में आने की खबरें आती रहती हैं. दौसा के एक गांव में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब एक पैंथर एक घर की चारदीवारी फांद अंदर चला आया. रात के अंधेरे में घर में कूदने के बाद पैंथर उस घर के पालतू कुत्ते को दबोचने के बाद भाग गया. बाद में जब घर के लोगों ने सीसीटीवी में ये दृश्य देखा तो हड़कंप मच गया. सिकराय इलाके के खोहरा गांव में पैंथर की मूवमेंट के बाद पूरे गांव में दहशत है.

रात के अंधेरे में पैंथर कूदा

इस घर के एक सदस्य सवाई मीना ने मीडिया को बताया कि उनके घर के सारे लोग खाना खाकर सो गए थे.  उन्हें पैंथर के आने का पता भी नहीं चला. बाद में जब उन्होंने सीसीटीवी देखा तो पता चला कि रात 11:30 बजे एक पैंथर कूदकर अंदर चला आया.

Advertisement Box

घर के बाहर मवेशी भी बंधे हुए थे और वह उनके बीच से ही होता घर के अंदर चला गया. कुछ ही सेकंड बाद वह घर के पालतू कुत्ते को मुंह में दबा कर वापस मवेशियों के बीच से होता हुआ भाग गया. उसके लौटने के समय सारे मवेशी घबराकर उठ गए.

गांंव में दहशत

घर के लोगों को अब सबसे बड़ी चिंता ये सोचकर हो रही है कि पैंथर उनके घर के अंदर और उनके ठीक पास आ गया था. ऐसे में वह परिवार के लोगों पर भी हमला कर सकता था. घटना का पता चलने के बाद सारे गांव में दहशत है.

फिलहाल गांव के लोगों ने वन विभाग को इस बारे में सूचना दी है. वन विभाग की ओर से बताया गया है कि जानकारी मिलने के बाद पैंथर का पता लगाने और उसके बाद उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जा रही है. पैंथर के पकड़े जाने के बाद उसे सुरक्षित क्षेत्र में छुड़वाया जाएगा.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें