Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दौसा में हाईवे बना ‘रणभूमि’, जमीन विवाद में दो गुटों में लाठी-भाटा युद्ध, NH-21 पर जमकर किया पथराव

दौसा : जिला मुख्यालय पर आए दिन सरेआम हो रही अपराधिक वारदातों के चलते जिले वासियों में भय व्याप्त है. वहीं अपराधियों के हौंसले बुलंद है. बीते दिनों शहर के बीचों-बीच हुई दो गुटों की झड़प को आमजन भुला भी नहीं पाया, और शुक्रवार दोपहर को दो गुटों के बीच जमीनी विवाद को लेकर नेशनल हाईवे 21 के बीच रोड़ पर लाठी-भाटा जंग हो गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

करीब 30 मिनट तक दोनों गुट एक दूसरे पर पथराव करते रहे. इस दौरान सूचना मिलने के बाद दौसा कोतवाली पुलिस सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. लेकिन बेखौफ अपराधी पुलिस के सामने भी आपस में लड़ते नजर आए. वहीं पुलिस मूकदर्शक बनकर मामले को देखती रही. इस पूरे घटनाक्रम का पास ही मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। जो अब खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement Box

दोनों गुटों का भिड़ने का कारण जमीनी विवाद : दौसा डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में आधा दर्जन लोगों को डिटेन किया जिनसे पूछताछ की जा रही है. बता दें कि, कोतवाली थाना इलाके से गुजर रहे नेशनल हाईवे 21 पर एक भूखंड के कब्जे को लेकर दो गुट हाईवे के बीचों-बीच आपने-सामने हो गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. जिससे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों चालकों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान एक पक्ष की ओर से महिलाओं ने भी पथराव और लाठियां चलाईं.

पुलिस के सामने भी भिड़े : वहीं सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा. लेकिन बेखौफ आरोपी पुलिस के सामने भी एक भी एक दूसरे पर पथराव करते रहे. इस दौरान बड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को तीतर-बितर कर मौके से आधा दर्जन लोगों को डिटेन किया गया. इसके बाद मौके पर शांति कायम हुई. वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. डीएसपी ने बताया कि डिटेन किए गए आरोपियों से अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. हालांकि फिलहाल दोनों ही पक्षों की ओर से थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें