Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली में झुग्गियों के रीडेवलपमेंट के लिए मुंबई के धारावी मॉडल को स्टडी कर सकती है रेखा गुप्ता सरकार

दिल्ली सरकार राजधानी की झुग्गी बस्तियों का मुंबई के धारावी की तर्ज पर रीडेवलपमेंट कर सकती है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार झुग्गियों के रीडेवलपमेंट के लिए मुंबई के धारावी मॉडल का अध्ययन करने पर विचार कर रही है। गुप्ता ने यह भी दावा किया कि कुछ लोग दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को तोड़ने के बारे में गलत सूचना फैलाएं रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आप रेलवे लाइन के पास घर बनाते हैं तो मुख्यमंत्री आपको नहीं बचाएगी। मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि सुरक्षा के बारे में सोचें। अगर कोई रेल दुर्घटना होती है और पटरी पर किसी की मृत्यु हो जाती है तो कौन जिम्मेदार होगा?

रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार का मकसद मकानों को गिराना नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम मकान मुहैया कराते रहें और लोग झुग्गी छोड़ें ही नहीं।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी में 675 झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास के लिए मुंबई के धारावी मॉडल का अध्ययन कर सकती है।

मुंबई के बीचों बीच स्थित विशाल झुग्गी बस्ती धारावी का रीडेवलपमेंट अडानी ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के एक संयुक्त उपक्रम के माध्यम से किया जाएगा।

गौरतलब है कि, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली नगर निगम और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा इस महीने कई इलाकों अवैध निर्माणों और अतिक्रमण तोड़फोड़ वाला अभियान चलाया गया है। पिछले कुछ हफ्तों में मद्रासी कैंप, दिल्ली के कालकाजी भूमिहीन कैंप, अशोक विहार और वजीरपुर में भी इसी तरह के अभियान चलाए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा था, ‘‘आखिर भाजपा चाहती क्या है। क्या दिल्ली की सभी झुग्गियों को तोड़ना चाहती है, तो क्या मोदी जी ने चुनाव के वक्त झूठ बोला था – जहां झुग्गी, वहां मकान।’’

आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी इस कार्रवाई की आलोचना की थी।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें