Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘जाओ अपनी भाभी को ले आओ…’, बड़े भैया की बीवी को लेकर भाग गया देवर, ननद ने उठाया फिर ये कदम

छोटे, तुम जाओ और अपनी भाभी को घर वापस ले आओ… बड़े भाई ने छोटे को भेजा तो था कि वो उसकी पत्नी को वापस लेकर आएगा. लेकिन छोटा भाई दगाबाजी कर गया. वो खुद ही भाभी के साथ भाग गया. दोनों के भागने की खबर जब बड़े भाई को मिली तो वो सदमे में चला गया. गांव में भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया. फिर ननद ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज करवाया. देवर-भाभी की तलाश अब जारी है.

मामला बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र का है. यहां डुमरामा गांव में एक युवक अपनी ही भाभी को लेकर फरार हो गया. ननद ने पुलिस को बताया- मेरे बड़े भैया गुजरात में मजदूरी करते हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले अपने छोटे भाई को फोन पर घर की स्थिति बताते हुए कहा कि घर में खाना बनाने और घरेलू कामों में परेशानी हो रही है, इसलिए तुम अपनी भाभी को उसके मायके से वापस ले आओ. मां ने भी छोटे बेटे को बड़े बेटे की पत्नी को लाने के लिए पत्नी के मायके भेज दिया.

Advertisement Box

रास्ते से देवर-भाई हो गए फरार

आरोप है कि छोटा भाई अपने बड़े भाई की पत्नी को लाने के लिए उसके मायके पहुंचा. वहां वह एक दिन रुका और फिर दूसरे दिन दोनों वहां से रवाना हुए. लेकिन वहीं से कहीं भाग गए. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद ननद ने अमरपुर थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दी, जिसमें भाई पर बहला-फुसलाकर भाभी को भगाने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस कर रही दोनों की तलाश

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही दोनों की लोकेशन ट्रेस कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल परिजन और गांव वाले दोनों स्तब्ध हैं कि युवक अपने ही बड़े भाई की पत्नी को लेकर कैसे फरार हो सकता है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई में जुट गई है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें