Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चीटिंग करते हैं थर्ड अंपायर? वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बारबाडोस के ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दो दिन खेल खत्म हो गया है. इन दो दिनों में एक, दो नहीं बल्कि चार फैसले ऐसे हुए, जिन पर सवाल खड़े हो गए हैं. इससे एक बार फिर DRS पर सवाल उठने लगे हैं. इन फैसलों का असर वेस्टइंडीज की पहली पारी पर पड़ा और वो बड़ी बढ़त लेने से चूक गया. थर्ड अंपायर के इन फैसलों से टीम के हेड कोच डैरेन सैमी काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक पर बड़े आरोप भी लगा दिए.

कब हुई इन फैसलों की शुरुआत?

 

Advertisement Box

इन तीन विवादित फैसलों की शुरुआत बारबाडोस टेस्ट मैच के पहले दिन से ही हो गई. जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को नॉटआउट दिया गया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 46वें ओवर में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ की एक गेंद ट्रेविस हेड के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेटकीपर शाई होप के हाथों में चली गई थी.

रोस्टन चेज भी हो गए DRS का शिकार

 

मैच के दूसरे दिन पहले ही ओवर में कप्तान रोस्टन चेज बाल-बाल बच गए. जब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड की गेंद वेस्टइंडीज के कप्तान के पैड पर लगी. मैदानी अंपायर ने इसे नॉआउट करार दिया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने DRS ले लिया. थर्ड अंपायर ने फैसला सुनाया कि गेंद बैट का अंदरूनी किनारा लेने के बाद पैड में लगी है. इसके बाद चेज नॉटआउट करार दिए गए, लेकिन इसके बाद वो एक गलत फैसले का शिकार बन ही गए.

वेस्टइंडीज के पारी के 50वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर चेज के खिलाफ एक बार फिर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई. मैदानी अंपायर ने वेस्टइंडीज के कप्तान को आउट दे दिया. इसके बाद रोस्टन चेज ने रिव्यू लिया. थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने अल्ट्रा एज पर स्पाइक्स के बावजूद इसे एलबीडब्लू आउट दे दिया. थर्ड अंपायर ने माना कि स्पाइक्स थी, लेकिन गेंद और बल्ले के बीच में गैप था. इस दौरान कमेंट्री कर रहे इयान बिशप ने कहा कि मैं इस फैसले से असहमत हूं. मुझे लगा कि गेंद पहले बैट पर लगी, लेकिन ये रोस्टन चेस के खिलाफ काम कर गया.

शाई होप के कैच ने मचाया बवाल

 

इसके बाद थर्ड अंपायर के एक और फैसले ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में बड़ी बढ़त बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. वेस्टइंडीज की पहली पारी के 58वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने ब्यू वेबस्टर की गेंद पर एक हाथ से वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप का शानदार कैच पकड़ा. फील्ड अंपायर को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने इसे थर्ड अंपायर के पास भेज दिया. थर्ड अंपायर ने होप को आउट करार दे दिया, जबकि रिप्ले में देखा गया कि कैच पकड़ते समय कैरी के गिरते समय गेंद का एक हिस्सा जमीन को छू रहा था.

सैमी हुए नाराज

 

थर्ड अंपायर के इन फैसलों से वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि आप खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहते जहां आप अंपायरों के बारे में सोच रहे हों. लेकिन जब आप एक के बाद एक फैसले देखते हैं, तो ये सवाल उठता है. इन फैसलों का असर इस टेस्ट मैच पर भी पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 180 रन जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी केवल 190 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक 82 रनों की बढ़त ले चुकी है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें